November 22, 2026
12:34
cropped-cropped-STARTUP-EXPRESS.png
  • Home
  • About Us
  • Achievement
  • Artist
  • Astrology
  • Beauty
  • Biography
  • Current Affairs
  • Entertainment
  • Others
    • Education
    • Business
    • Entrepreneurs
    • Fashion
    • Film Industry
    • Finance
    • Gaming
    • Health
    • Hospitality
    • Influencers
    • Lifestyle
    • Market
    • Masters
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Stories
    • Tech
    • Travel
    • World
Menu
  • Home
  • About Us
  • Achievement
  • Artist
  • Astrology
  • Beauty
  • Biography
  • Current Affairs
  • Entertainment
  • Others
    • Education
    • Business
    • Entrepreneurs
    • Fashion
    • Film Industry
    • Finance
    • Gaming
    • Health
    • Hospitality
    • Influencers
    • Lifestyle
    • Market
    • Masters
    • Politics
    • Science
    • Sports
    • Stories
    • Tech
    • Travel
    • World
Skip to content
  • Home
  • Achievement
  • महावीर निर्वाण कथा: भारत मंडपम में गूँजा अहिंसा का संदेश
  • Achievement

महावीर निर्वाण कथा: भारत मंडपम में गूँजा अहिंसा का संदेश

harshit stronic November 16, 2026
महावीर निर्वाण कथा

‘ये महावीर का पंथ है, हर प्राणी में संत है’ – भारत मंडपम में गूँजी महावीर निर्वाण कथा

राजीव जैन CA की संगीतमय कथा में जीवंत हुई पावापुरी की गाथा, युद्ध की विभीषिका से अहिंसा का संदेश और हजारों दीपों से सजा निर्वाण उत्सव

नई दिल्ली, 15 नवंबर 2026।

भगवान महावीर देशना फाउंडेशन और BRJ प्रोडक्शंस के संयुक्त आयोजन में रविवार को भारत मंडपम में ‘महावीर निर्वाण कथा – मेरे महावीर 3.1’ का मंचन हुआ। श्री राजीव जैन CA ने अपने कथा वाचन, मौलिक संगीत और दृश्य प्रस्तुति के माध्यम से करीब 2552 वर्ष पुरानी पावापुरी और भगवान महावीर के जीवन के अंतिम अध्याय को दर्शकों के सामने जीवंत कर दिया। सभागार में उपस्थित दर्शक कथा के अनेक प्रसंगों में भावविभोर नजर आए।

कथा सुनने के लिए अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक पूज्य आचार्य लोकेश मुनि जी, उनके सहयोगी संत श्री आदर्श मुनि जी तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष श्री किशोर मकवाना जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पूरी कथा का आनंद लिया ! उनकी उपस्थिति भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा के संदेश को व्यापक समाज तक पहुँचाने की भावना से जुड़ी रही।

भारत मंडपम में प्राचीन पावापुरी और भगवान महावीर के जीवन से जुड़े प्रसंगों की झलकियाँ दिखाई गईं। आगंतुकों का केसर तिलक से स्वागत किया गया और दीपोत्सव के लिए दीपक भेंट किए गए। मंगलाचरण के बाद एलईडी स्क्रीन पर भगवान महावीर के अंतिम चातुर्मास और पावापुरी के समवसरण का दृश्य उभरा। मनोनीत निगम पार्षद श्री मनोज कुमार जैन ने राजा हस्तिपाल और श्री सुधीर जैन ने राजा नंदीवर्धन की भूमिका निभाई। इन पात्रों के संवादों के साथ कथा महावीर के जन्म, बचपन, युवावस्था, वैराग्य और दीक्षा की ओर बढ़ी।

महावीर निर्वाण कथा

भगवान महावीर के समता, स्वतंत्रता और प्रत्येक जीव के अस्तित्व के अधिकार संबंधी विचारों को भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 में निहित आधुनिक मूल्यों के संदर्भ में भी समझाया गया। साढ़े बारह वर्षों की कठोर साधना, मौन, अहिंसा और केवलज्ञान की यात्रा को संगीत और दृश्यों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। ‘ये महावीर का पंथ है, हर प्राणी में संत है’ के संदेश के साथ बताया गया कि हर जीव में आत्मिक विकास और परमात्मपद तक पहुँचने की संभावना है।

चंदनबाला का प्रसंग कथा का एक मार्मिक हिस्सा रहा। कौशाम्बी के वत्स नरेश शतानीक और चम्पा के राजा दधिवाहन के बीच युद्ध, उससे हुई तबाही और निर्दोष लोगों के जीवन पर पड़े प्रभाव को दृश्यों के माध्यम से दिखाया गया। चंदनबाला की पीड़ा के जरिए यह सवाल भी सामने आया कि सत्ता की लालसा, संग्रह और हिंसा की कीमत आखिर निर्दोष मनुष्यों को क्यों चुकानी पड़ती है। इस प्रसंग को आज दुनिया में चल रहे युद्धों और संघर्षों से जोड़ते हुए महावीर के अहिंसा और अपरिग्रह के विचारों की प्रासंगिकता समझाई गई। पाँच महीने पच्चीस दिन बाद चंदनबाला के हाथों भगवान महावीर के आहार ग्रहण करने का दृश्य दर्शकों के लिए विशेष रूप से भावुक क्षण रहा।

राजा श्रेणिक, जिन्हें इतिहास में बिम्बिसार के नाम से जाना जाता है, के साथ भगवान महावीर के संवाद में कर्म सिद्धान्त, नरकगति और भविष्य में तीर्थंकर बनने की जैन मान्यता को रोचक ढंग से समझाया गया।

इसके बाद कथा फिर पावापुरी पहुँची। भगवान महावीर की अंतिम देशना में जीव-अजीव, कर्म सिद्धान्त, आहार, आत्मशुद्धि, मोह से मुक्ति और मोक्षमार्ग जैसे विषयों को सरल उदाहरणों के साथ प्रस्तुत किया गया।

महावीर निर्वाण कथा

देव, मनुष्य, तिर्यंच और नरक—इन चार गतियों के सुख-दुःख और जीवन की परिस्थितियों को समझाते हुए मनुष्य जन्म के महत्त्व पर विशेष चर्चा हुई। बताया गया कि जैन दर्शन में मनुष्य जीवन इसलिए मूल्यवान है क्योंकि इसी अवस्था में विवेक, तप, संयम और पुरुषार्थ के द्वारा नए कर्मों का बन्ध रोकने, संचित कर्मों की निर्जरा करने और मोक्ष की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कथा का संदेश था कि मनुष्य को मृत्यु की प्रतीक्षा करने के बजाय जीवन रहते ही अपने अस्तित्व का उद्देश्य समझना चाहिए।

भगवान महावीर के निर्वाण के बाद गौतम स्वामी की आत्मचिन्तन यात्रा और केवलज्ञान प्राप्ति का दृश्य भी दर्शकों के लिए भावपूर्ण रहा।

कथा की सूत्रधार एवं क्रिएटिव डायरेक्टर श्रीमती अभीषा जैन ने विभिन्न प्रसंगों को अपने संवादों से जोड़ा। संगीत निर्देशक श्री प्रदीप जैन की मौलिक रचनाओं ने पूरी कथा को संगीतमय स्वरूप दिया। समापन पर निर्वाण गीत, हजारों दीपों के दीपोत्सव और भगवान महावीर की आरती ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलीविजन और यूट्यूब चैनलों के माध्यम से देश-विदेश में किया गया। कथा में अहिंसा, अनेकांत, समता, अपरिग्रह और पर्यावरण-संरक्षण के साथ शाकाहार, सदाचार और नशामुक्त जीवन का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया। पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, वनस्पति और प्रत्येक जीव के प्रति संवेदनशीलता को भगवान महावीर के दर्शन का आधार बताते हुए यह संदेश दिया गया कि अहिंसा केवल किसी को न मारने का नाम नहीं, बल्कि हर जीव के अस्तित्व का सम्मान करने और अपने जीवन में संयम अपनाने का संकल्प है।

इस आयोजन को सफल बनाने में भगवान महावीर देशना फाउंडेशन के निदेशक श्री सुभाष ओसवाल जैन, श्री मनोज जैन, श्री राजीव जैन CA एवं श्री अनिल कुमार जैन CA, मानद मेजबान श्री सत्यभूषण जैन तथा क्षेत्रीय निदेशक श्री मनीष जैन, श्रीमती क्रिस्टी जैन एवं श्री शुभम जैन का विशेष योगदान रहा। BRJ प्रोडक्शंस की संस्थापक एवं निर्माता श्रीमती बीना जैन, सह-निर्माता श्रीमती वर्षु जैन एवं एडवोकेट मणिभद्र जैन ने प्रस्तुति को साकार किया। आयोजन में श्री अरुण आर. डी. जैन, श्री रवि जैन, श्री अशोक जैन, श्री विपुल जैन, सीए नविता जैन, श्रीमती श्रुति जैन, श्री अशोक जाजवान एवं श्री गौरव ओसवाल का भी विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त Paraflex Cables, Amore Moments, SS Equipment, Lotus Stationery, Nitara Jewellery एवं Easy Credits ने सहयोगी संस्थाओं के रूप में आयोजन में योगदान दिया।

Continue Reading

Previous: Vedas Agro Foods Private Limited Plans India-Wide Expansion
Next: Riya Saini Offers Bridal Makeup Services Across Jaunpur

Related Stories

Children's Day at RWFEI
  • Achievement

Children’s Day at RWFEI, Yelahanka: A Joyful Celebration

startupexpress.in November 20, 2026
Dr. Dipen Shah
  • Achievement

Dr. Dipen Shah: From Personal Struggles to a Purpose in Psychology

startupexpress.in November 19, 2026
MNI Sangam
  • Achievement

Beyond Business Cards: MNI Sangam 2026 Builds a Culture of Trust

harshit stronic November 12, 2026

Trending News

Mrs. Rma Mahesh Ketkar: Pharma Innovation and Wellness Today Mrs. Rma Mahesh Ketkar 1

Mrs. Rma Mahesh Ketkar: Pharma Innovation and Wellness Today

November 21, 2026
K A R N A T A K A · H I G H E R E D U C A T I O N · M A S T E R ‘ S I N G E R M A N Y Reknown Edu Services 2

K A R N A T A K A · H I G H E R E D U C A T I O N · M A S T E R ‘ S I N G E R M A N Y

November 21, 2026
Supriyo Chakraborty: A Journey in Indian Publishing Supriyo Chakraborty 3

Supriyo Chakraborty: A Journey in Indian Publishing

November 21, 2026
Children’s Day at RWFEI, Yelahanka: A Joyful Celebration Children's Day at RWFEI 4

Children’s Day at RWFEI, Yelahanka: A Joyful Celebration

November 20, 2026
Nilesh Kumar Warudkar Builds Affordable AI for India Today Nilesh Kumar Warudkar 5

Nilesh Kumar Warudkar Builds Affordable AI for India Today

November 19, 2026

Tags

Ashwin Balivada Business growth business innovation business success business transformation career development Cheers Group Coach Pawan Sharma Digital marketing agency digital marketing India Digital transformation digital transformation India Emotional Healing Entrepreneurship entrepreneur success story Financial empowerment Financial literacy financial planning healthcare innovation Holistic Healing Holistic Health Indian entrepreneur Indian entrepreneurs Influencer marketing Innovation in education Kadamba whisky lead generation Megha Singh Nandiwal Natural Skincare Newsbeat performance marketing Personal development Posse Fitness Training Reknown Edu Services Rudra Solar Energy food processing Rudra Solar Energy Solar Dryer Rudra Solar Energy solar dryer India Rudra Solar Energy solar drying technology Rudra Solar Energy solar innovation Small business marketing social media marketing Spiritual transformation startup ecosystem India student success stories Women empowerment
cropped-cropped-STARTUP-EXPRESS.png

Nationtimes  is a visionary leader in digital press releases, redefining industry standards through innovation and customer focus. Our diverse, passionate team drives creative solutions, prioritizing social responsibility and excellence.

Quick Links

 

  • Home
  • About Us
  • Influencers
  • Education
  • Entrepreneurs
  • Others

More Links

  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Refund Policy
  • Terms & Condition
  •  

Copyright © All rights reserved.